RBI का नया नियम कम CIBIL स्कोर वालों के लिए खड़ी कर देगा बड़ी मुश्किल, नहीं मिल पाएगा और Home और ऑटो लोन !

RBI के ECL Direction-2026 के तहत 1 अप्रैल 2027 से बैंक संभावित डिफॉल्ट का आकलन पहले ही करेंगे. इसका असर 730 से कम CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है. जानिए होम लोन, ऑटो लोन और एजुकेशन लोन पर क्या होगा प्रभाव और क्यों बढ़ सकती है ब्याज दर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर
google news

आपका CIBIL स्कोर 730 से भी कम है और आप इसे हल्के में ले रहे हैं तो परेशानी बढ़ने वाली है. अब इस स्कोर पर बैंक आपको होम और ऑटो लोन नहीं देगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए 'ECL Direction-2026' के लागू होने के बाद बैंक जोखिम वाले ग्राहकों को कर्ज देने में पहले से कहीं अधिक सतर्कता बरतेंगे.