रुपये को बचाने के लिए RBI ने अपनाया चीन वाला फॉर्मूला, बड़े डॉलर सौदों पर 20% रिजर्व का नियम !

रुपये पर दबाव के बीच RBI ने कुछ बड़े विदेशी मुद्रा सौदों पर 20% रिजर्व का नियम लागू किया है. जानिए FERR क्या है, चीन का फॉर्मूला कैसे अलग था और इन कदमों से रुपये को कितनी राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

रुपये से जुड़े कुछ बड़े विदेशी मुद्रा सौदों पर बैंकों को 20% रकम रिजर्व में रखनी होगी

तेल कंपनियों के लिए RBI ने डॉलर हासिल करने की विशेष व्यवस्था बनाई

चीन ने मार्च 2026 में इसी तरह की रिजर्व दर को घटाकर शून्य कर दिया था

डॉलर के मुकाबले रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा बाजार को संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं. इनमें सबसे अहम है कुछ बड़े विदेशी मुद्रा सौदों पर 20 फीसदी रकम रिजर्व में रखने का नया नियम. इस कदम की तुलना चीन की उस नीति से हो रही है, जिसमें वहां के केंद्रीय बैंक ने इसी तरह की रिजर्व दर को घटाकर शून्य कर दिया था.