RBI MPC Decision: RBI ने दिया ग्रोथ का 'बूस्टर', FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.7% किया

आरबीआई ने 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.7% किया है. रेपो रेट स्थिर रखा गया, लेकिन किफायती आवास की मांग और घरों की कीमतों को लेकर रियल एस्टेट की चिंता बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

घरेलू मांग और निवेश ने देश की आर्थिक रफ्तार को सहारा दिया

पहली तिमाही का ग्रोथ अनुमान 7.0% और दूसरी तिमाही 6.4%

तीसरी और चौथी तिमाही के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की घोषणा के साथ वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए देश की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है. RBI गवर्नर ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है. RBI का मानना है कि घरेलू मांग, निवेश गतिविधियों और व्यापक आर्थिक स्थिरता के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है.