Gold Price : RBI के सोने के भंडार की कीमत 1 हफ्ते में 11 हजार करोड़ रुपये बढ़ी, भारत का बजा डंका
आरबीआई के सोने के भंडार की कीमत एक हफ्ते में 1.3 अरब डॉलर बढ़ी है. कुल विदेशी मुद्रा भंडार भी 682.35 अरब डॉलर पहुंचा. जानिए इसके पीछे वजह और असर क्या है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
31 जुलाई को एमसीएक्स पर सोना 1,41,599 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा
दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं
विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़कर मई बाद सबसे ऊंचा हुआ
रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के सोने के भंडार की कीमत में बीते एक हफ्ते में तेज बढ़ोतरी हुई है. साथ ही देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ा है. ताजा आंकड़े बताते हैं कि सोने की ऊंची कीमतों का असर अब भारत के भंडार पर साफ दिख रहा है.
