72 अर्थशास्त्रियों ने कर दी भविष्यवाणी, अब RBI क्या लेने जा रहा है बड़ा फैसला?

3 से 5 अगस्त की आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले ज्यादातर अर्थशास्त्रियों ने रेपो रेट 5.25% पर रहने का अनुमान दिया है. इससे EMI में जल्द राहत की उम्मीद कम दिख रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

3 से 5 अगस्त के बीच आरबीआई की एमपीसी बैठक होगी

72 में 68 अर्थशास्त्रियों ने दरें स्थिर रहने का अनुमान दिया

रेपो रेट फिलहाल 5.25% पर कायम रहने की संभावना सबसे ज्यादा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगस्त मौद्रिक नीति बैठक से पहले ब्याज दरों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच 72 अर्थशास्त्रियों के एक सर्वे ने बाजार की उम्मीदों को नई दिशा दे दी है. सर्वे में शामिल लगभग सभी विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा. अगर ऐसा होता है तो इसका असर सिर्फ बैंकों की ब्याज दरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि होम लोन, कार लोन, EMI, शेयर बाजार और रुपये की चाल पर भी देखने को मिल सकता है.