Personal Finance: GST 2.0 के बाद दिवाली से पहले RBI दे सकता है एक और बड़ी खुशखबरी

दिवाली से पहले आम जनता को एक और बड़ा तोहफा मिल सकता है. SBI की रिपोर्ट के अनुसार, RBI 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक होने वाली मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकता है.

ADVERTISEMENT

RBI Repo Rate Cut, SBI Research Report, Home Loan EMI Diwali, RBI MPC Meeting September 2025, Interest Rate Reduction
आरबीआई रेपो रेट कट करने की तैयारी में.
google news

नवरात्रि के पहले दिन से GST 2.0 की खुशियों के बाद एक और बड़ा अपडेट आ रहा है. दिवाली से पहले ममध्य वर्ग को एक और खुशखबरी मिल सकती है. वो है कम ब्याज दर पर लोन की. RBI रेपो रेट में कटौती करने की तैयारी में है. यदि ऐसा हुआ तो होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन लेना पहले से कहीं सस्ता पड़ सकता है.