RBI MPC: रेपो रेट पर आज बड़ा फैसला, बढ़ी दरें तो Loan और EMI पर पड़ेगा सीधा असर
RBI MPC की बैठक का आज आखिरी दिन है और सुबह 10 बजे गवर्नर संजय मल्होत्रा बड़ा फैसला सुनाएंगे. क्या रेपो रेट 5.25 से बढ़कर 5.50 फीसदी होगा? महंगाई, महंगा कच्चा तेल और कमजोर रुपया RBI की चिंता बढ़ा रहे हैं. फैसले का असर Loan, EMI, FD और शेयर बाजार पर भी दिख सकता है.
ADVERTISEMENT

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की तीन दिन की बैठक आज खत्म हो रही है. अब सबकी नजर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा पर है, जो 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे MPC के फैसलों का ऐलान करेंगे. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या RBI रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करेगा या फिलहाल ब्याज दरों को 5.25 फीसदी पर ही बरकरार रखेगा. अगर RBI रेपो रेट बढ़ाकर 5.50 फीसदी करता है, तो आने वाले समय में कर्ज की लागत बढ़ने और EMI पर दबाव आने की संभावना है. हालांकि, इस फैसले को लेकर विशेषज्ञों की राय एक जैसी नहीं है. कुछ अनुमानों में तत्काल 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का मानना है कि RBI अक्टूबर में दरों को स्थिर रख सकता है और दिसंबर से बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है.
