Bajaj Finance के शेयर 5% तक धड़ाम, RBI का नया प्रस्ताव पड़ा भारी ?
आरबीआई के मसौदा नियमों से एनबीएफसी सेक्टर में हलचल है. जानिए बजाज फाइनेंस, टाटा कैपिटल, फ्लेक्सी लोन और ईएमआई कार्ड पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आरबीआई ने एनबीएफसी के रिवॉल्विंग क्रेडिट मॉडल पर रोक का मसौदा रखा
नए नियम लागू हुए तो फ्लेक्सी लोन की पुरानी सुविधा बदल जाएगी
बजाज फाइनेंस के कारोबार में फ्लेक्सी लोन की हिस्सेदारी अहम मानी जा रही
NBFC सेक्टर के शेयरों में शुक्रवार को दबाव देखने को मिला. खासकर Bajaj Finance और Tata Capital के शेयरों में गिरावट आई. इसकी बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI का नया draft proposal है, जिसमें NBFCs के लिए revolving credit facility को लेकर नए नियमों का प्रस्ताव रखा गया है.
