भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! RBI गवर्नर ने बताया कब से होंगे जारी
आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट ला सकता है. जानिए सरकार की मंजूरी, मैदानी जांच, फायदे और कागजी नोटों पर क्या असर होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट
पहले चरण में ₹10 और ₹20 के नोट होंगे जारी
फिलहाल फील्ड ट्रायल के आधार पर होगा इस्तेमाल
पुराने कागज के नोट भी चलते रहेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही देश में प्लास्टिक के नोट जारी कर सकता है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहते हैं तो अगले कारोबारी साल 2028 की शुरुआत में ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोट बाजार में उतारे जा सकते हैं. RBI की MPC बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक की योजना अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में इन नोटों को चलन में लाने की है.
