RBI ने जारी किए प्लास्टिक नोटों की शीट के टेंडर! जल्द बदलने वाली है करेंसी ?

आरबीआई ने पॉलीमर शीट के लिए टेंडर मंगाए हैं. इससे प्लास्टिक नोटों की चर्चा तेज हुई है, लेकिन अभी कागज के नोट बदलने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आरबीआई ने पॉलीमर शीट सप्लाई के लिए वैश्विक टेंडर जारी किए

कागज के नोट जल्दी घिसते हैं, बदलने पर छपाई खर्च बढ़ता है

पहले चरण में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है

देश की करेंसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कोई नोटबंदी या पुराने नोटों को बंद करने वाला फैसला नहीं है. आपकी जेब में रखे मौजूदा नोट फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं.दरअसल, पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हुआ था कि RBI जल्द ही कागज के नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट शुरू करने वाला है. हालांकि PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को गलत बताया था और साफ किया था कि RBI ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है.