RBI Monetary Policy 2026 : महंगाई ने बदला RBI का मूड, होने वाला है बड़ा खेल!

महंगाई बढ़ी, RBI सख्त! 4 साल बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयारी

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

RBI करीब 4 साल बाद फिर से ब्याज दर बढ़ा सकता है

अर्थव्यवस्था की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है

केंद्रीय बैंक भी ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना रहे

पिछले कुछ समय से आपको लोन सस्ता होने की खबरें मिल रही थीं। RBI ने ब्याज दरें घटाईं, बैंकों की उधारी की लागत कम हुई और उम्मीद थी कि सस्ता कर्ज अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगा। लेकिन अब कहानी पलटती हुई दिखाई दे रही है। RBI करीब 4 साल बाद फिर से ब्याज दर बढ़ा सकता है। और इस बार वजह सिर्फ एक नहीं है। देश में महंगाई बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है, रुपया दबाव में है और दुनिया के कई बड़े केंद्रीय बैंक भी ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं। तो सवाल है कि क्या भारत में ब्याज दरें बढ़ाने का नया दौर शुरू होने वाला है? और अगर RBI ने रेपो रेट बढ़ाया, तो इसका असर आपकी EMI से लेकर शेयर बाजार और रुपये तक पर कैसे पड़ेगा? चलिए पूरी कहानी आसान भाषा में समझते हैं।