RBI ने घटाया रेपो रेट: EMI में राहत लेकिन FD पर कम हो सकती है कमाई, निवेशकों को बदलनी होगी रणनीति
RBI के इस फैसले के बाद अब निवेशकों को सिर्फ FD पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उन्हें डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए, जिसमें कम रिस्क और बेहतर रिटर्न वाले विकल्प शामिल हों.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए अपनी तीसरी मौद्रिक नीति समीक्षा में शुक्रवार, 6 जून को अपनी रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके इसे 5.5 प्रतिशत कर दिया. यह इस वर्ष मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा की गई तीसरी सीधी कटौती है.