RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाया, रुख 'Neutral' से 'Calibrated Tightening' किया
RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया है. साथ ही मौद्रिक नीति का रुख Neutral से Calibrated Tightening कर दिया गया है. इस फैसले के बाद Loan, Home Loan EMI और FD पर असर की चर्चा तेज है. अब बाजार की नजर इस बात पर है कि RBI आगे कितनी सख्ती करेगा.
ADVERTISEMENT

Repo Rate Hike : करीब 4 साल बाद महंगे कर्ज का झटका आया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 7 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाया. केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया है. ये फरवरी 2023 के बाद पहली रेपो रेट बढ़ोतरी है. साथ ही पॉलिसी रुख को 'Neutral' से बदलकर 'Calibrated Tightening' कर दिया गया है. 'Calibrated Tightening' का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं.
