RBI Repo Rate Hike : रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा, 5.50% हुआ ब्याज दर, अब लोन और EMI पर क्या होगा असर?

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है, जिससे यह बढ़कर 5.50% हो गया है. जानें बढ़ती महंगाई और महंगे कच्चे तेल के बीच लिए गए इस फैसले का आपकी होम लोन EMI, कार लोन, FD ब्याज दरों और शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RBI Policy : भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है. इसके साथ ही रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो गया है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति यानी MPC के फैसले का ऐलान किया. इस फैसले के साथ लंबे समय से स्थिर चल रही ब्याज दरों की तस्वीर बदल गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि RBI के इस फैसले का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा? क्या होम लोन की EMI बढ़ेगी? कार और पर्सनल लोन महंगे होंगे? FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा? और क्या शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखाई देगा?