RBI ने बढ़ाई रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज, जानिए आपकी EMI पर कितना असर

RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है. इससे होम लोन और कार लोन की EMI बढ़ सकती है। RBI ने पॉलिसी रुख भी ‘Neutral’ से बदलकर ‘Calibrated Tightening’ किया है. वहीं, FD पर बेहतर ब्याज मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी

रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50%

MPC के सभी सदस्य दरें बढ़ाने के पक्ष में

भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC ने 7 अक्टूबर को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो गया है. फरवरी 2023 के बाद यह पहली बार है जब RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपनी पॉलिसी का रुख भी 'Neutral' से बदलकर 'Calibrated Tightening' कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि जरूरत पड़ने पर RBI आने वाले समय में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है.