RBI MPC meeting : 5 अगस्त को आ रहा RBI का बड़ा फैसला, आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका? पूरी डिटेल
आरबीआई 5 अगस्त को रेपो रेट पर फैसला सुनाएगा. जानिए होम लोन ईएमआई, एफडी ब्याज, महंगाई, तेल की कीमत और नए लोन लेने वालों के लिए फिलहाल राहत कम क्यों दिख रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
विशेषज्ञ मान रहे हैं कि रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा
जून की खुदरा महंगाई 4.38 फीसदी रही, जो लक्ष्य से ऊपर है
तेल महंगा और पश्चिम एशिया तनाव, दर कटौती के खिलाफ संकेत देते
अगर आपका होम लोन चल रहा है या आप नया होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आरबीआई की एमपीसी बैठक आपके लिए अहम है. 3 अगस्त से शुरू हुई 3 दिन की बैठक का सबसे अहम फैसला 5 अगस्त को आएगा. इसी दिन साफ होगा कि रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं.
