RBI का बड़ा संकेत, महंगाई बढ़ी तो फिर बढ़ सकती है Repo Rate, गवर्नर ने किया सावधान
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि रेपो रेट पर फैसला महंगाई के अगले संकेतों पर होगा. खाद्य, ईंधन और लागत का दबाव बढ़ा तो नीति सख्त हो सकती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
महंगाई बढ़ी तो फिर बढ़ सकता है Repo Rate
RBI को Inflation पर और स्पष्टता का इंतजार
Food-Fuel की महंगाई बढ़ी तो सख्ती संभव
West Asia संकट और मानसून पर RBI की नजर
अभी Rate Cut की जल्दबाजी में नहीं RBI
RBI MPC Minutes: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ संकेत दिया है कि केंद्रीय बैंक फिलहाल महंगाई के रुख को लेकर और स्पष्टता का इंतजार करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी रेट में किसी भी बदलाव पर विचार करने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि महंगाई आने वाले समय में किस दिशा में जाती है और मौजूदा स्तर पर कितनी देर टिकती है. RBI की अगस्त में हुई Monetary Policy Committee की बैठक के मिनट्स बुधवार को जारी किए गए। छह सदस्यीय MPC ने लगातार चौथी बैठक में रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला किया था.
