सोने की कीमतों ने RBI को दिया बड़ा झटका, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, क्या भारत को भी होनी चाहिए टेंशन?

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.71 अरब डॉलर की बड़ी कमी आई है. हालांकि, आरबीआई के पास अभी भी 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त रिजर्व मौजूद है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

सोने की कीमत धड़ाम
सोने की कीमत धड़ाम
google news

भारत की आर्थिक सेहत और सुरक्षा कवच माने जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है. रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक ही हफ्ते में अरबों डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.