रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, तेल कंपनियों को बेचेगा डॉलर; विदेशी मुद्रा बाजार के नियम भी सख्त

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट के बीच RBI ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय रिजर्व बैंक तीन सरकारी तेल कंपनियों को उनकी रोजाना की जरूरत के मुताबिक डॉलर उपलब्ध कराएगा. इसके साथ ही विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों की सीमा घटाई गई है और कुछ सौदों पर 20 फीसदी रिजर्व रखने का नियम लागू किया गया है. जानिए RBI के इन चार बड़े फैसलों का मकसद क्या है, रुपये पर इसका कितना असर पड़ सकता है और डॉलर की तेजी से आम आदमी की जेब पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

रुपये की गिरावट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने कई अहम कदम उठाए

विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता लाने के लिए कई कदमों का ऐलान किया

रिजर्व रखने और हेजिंग से जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है

RBI Rupee Measures: डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने कई अहम कदम उठाए हैं. केंद्रीय बैंक तीन सरकारी तेल कंपनियों को उनकी रोजाना की जरूरत के मुताबिक डॉलर उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था शुरू करेगा. इसके अलावा, विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों की सीमा घटाने, जोखिम के लिए रिजर्व रखने और हेजिंग से जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है.