Share Bazaar : RBI ने शेयर बाजार पर दे दी सबसे बड़ी चेतावनी, मच गया हड़कंप!
आरबीआई ने संकेत दिया है कि एआई शेयरों में बड़ी गिरावट आई तो असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा. भारत समेत कई बाजारों में बिकवाली और दबाव बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बाजार पर बड़ी चेतावनी दी है
डेटा सेंटर और महंगे चिप पर कंपनियां भारी खर्च कर रही हैं
दुनिया के शेयर बाजार में एआई से जुड़ी कंपनियों ने पिछले कुछ साल में तेज बढ़त दिखाई है. अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कहा है कि अगर इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आती है, तो उसका असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा. भारत समेत दूसरे बाजार भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. आरबीआई का कहना है कि चिंता एआई तकनीक को लेकर नहीं है. चिंता इस बात को लेकर है कि एआई से जुड़ी कुछ कंपनियों के शेयर बहुत तेजी से महंगे हुए हैं. अगर उनकी कमाई उम्मीद के हिसाब से नहीं बढ़ी, तो बाजार में तेज गिरावट आ सकती है.
