BIZ DEAL: 100 रुपये से भी कम में Jio, Airtel, Vi और BSNL के धांसू प्लान, डेटा खत्म होने पर नहीं होगी टेंशन
डेटा खत्म होने पर महंगे रिचार्ज के बजाय जियो, एयरटेल, Vi और BSNL के 100 रुपये से कम वाले छोटे प्लान्स बेस्ट हैं. जियो का ₹11 में 10GB डेटा और BSNL का ₹16 में 2GB डेटा सबसे सस्ता है. ये डेटा बूस्टर पैक्स इमरजेंसी में कम खर्च में काम चलाने का शानदार विकल्प हैं.
ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
BIZ DEAL: आज के समय में मोबाइल डेटा पानी और बिजली की तरह जरूरी हो गया है. अक्सर ऐसा होता है कि महीने का रिचार्ज खत्म होने से पहले ही डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है. ऐसे में पूरा महीना या 28 दिन का महंगा रिचार्ज कराना समझदारी नहीं लगती. अगर आप भी ऐसी स्थिति में फंसते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों के पास आपकी जेब का ख्याल रखने वाले कई छोटे और किफायती 'इमरजेंसी' प्लान मौजूद हैं. रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया (Vi) और बीएसएनएल 100 रुपये से कम में डेटा और कॉलिंग के बेहतरीन विकल्प दे रहे हैं.