Stock Scan: Redington के शेयर पर टूट पड़े निवेशक, नतीजों ने क्यों बढ़ा दिया बाज़ार का भरोसा ?
रेडिंगटन के जून तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. मुनाफा 77 फीसदी और आय 35 फीसदी बढ़ी, जिसके बाद शेयर 18 फीसदी तक उछल गया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 34922 करोड़ रुपये रही
शुद्ध मुनाफा 77 फीसदी बढ़कर 486 करोड़ रुपये पहुंच गया
भारत कारोबार में 63 फीसदी आय ग्रोथ से मजबूत बढ़त मिली
आईटी प्रोडक्ट्स और ग्लोबल टेक ब्रांड्स की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी Redington के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी के मजबूत जून तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की, जिसके चलते यह शेयर एक ही दिन में करीब 18% तक उछल गया और 52 हफ्तों के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. कंपनी का प्रदर्शन सिर्फ बिक्री बढ़ने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुनाफे और ऑपरेटिंग कमाई में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली. यही वजह रही कि बाजार ने नतीजों का सकारात्मक स्वागत किया.
