रिलायंस की 17 जुलाई बोर्ड बैठक में पहली तिमाही नतीजों पर होगी चर्चा
रिलायंस इंडस्ट्रीज 17 जुलाई 2026 को बोर्ड बैठक में पहली तिमाही नतीजों पर विचार करेगी. रिटेल, जियो, ऑयल टू केमिकल और नई ऊर्जा अपडेट पर बाजार की नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी पहली तिमाही के बिना ऑडिट वाले नतीजों पर चर्चा करेगी
नतीजों के बाद प्रबंधन एनालिस्ट मीट में विस्तार से जानकारी देगा
निवेशकों की नजर रिटेल, जियो और नई ऊर्जा अपडेट पर रहेगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया है कि उसकी बोर्ड बैठक शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को होगी. इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही, यानी 30 जून 2026 को खत्म तिमाही के नतीजों पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने इस बारे में बीएसई और एनएसई को आधिकारिक सूचना भेजी है. कंपनी के मुताबिक, बोर्ड बैठक के बाद एक एनालिस्ट मीट भी होगी, जिसमें प्रबंधन तिमाही नतीजों पर विस्तार से बात करेगा.
