Reliance Industries Q1 Results: मुकेश अंबानी की कंपनी के मुनाफे पर दबाव, Jio और Retail से मिल सकता है सहारा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही नतीजों में मुनाफा लगभग सपाट रह सकता है. जियो, खुदरा और तेल-से-रसायन सहारा देंगे, जबकि तेल-गैस पर दबाव रह सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Reliance के Q1 मुनाफे पर दबाव का अनुमान
O2C कारोबार से मिल सकता है सहारा
Jio में नए ग्राहकों की तेज बढ़ोतरी की उम्मीद
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Industries Ltd (RIL) के जून तिमाही के नतीजों पर बाजार की नजर है. ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि कंपनी का मुनाफा तकरीबन स्थिर रह सकता है. ऑयल-टू-केमिकल (O2C), रिटेल और डिजिटल कारोबार यानी Jio में मजबूती का फायदा मिल सकता है, लेकिन ऑयल एंड गैस कारोबार में कमजोरी का असर भी देखने को मिल सकता है.अलग-अलग रिपोर्टों में आंकड़ों का फर्क दिख रहा है, लेकिन बड़ी तस्वीर मिलती-जुलती है. बिक्री में अच्छी बढ़त, परिचालन मुनाफे में सीमित सुधार और केजी-डी 6 गैस उत्पादन में नरमी इस तिमाही के बड़े फैक्टर माने जा रहे हैं.
