Reliance का शेयर करेगा मालामाल? दमदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 33% तक अपसाइड के संकेत
रिलायंस के जून तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे. आय और कामकाजी मुनाफा बढ़ा, जियो और ऊर्जा कारोबार मजबूत रहे. कई ब्रोकरेज ने लक्ष्य भाव बढ़ाकर शेयर पर भरोसा जताया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में आय 25 प्रतिशत बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपये पहुंची
पिछले साल के खास लाभ से शुद्ध मुनाफे की तुलना कमजोर रही
रिफाइनिंग और केमिकल कारोबार ने तिमाही एबिट्डा बढ़ाने में बड़ा सहारा दिया
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के मजबूत प्रदर्शन के बाद सोमवार को शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. एनालिस्ट्स का मानना है कि एनर्जी, रिफाइनिंग और डिजिटल कारोबार की मजबूती आने वाले समय में भी कंपनी की ग्रोथ को सहारा देगी.
