मुकेश अंबानी ने 7-Eleven से तोड़ा नाता, 60 स्टोर बंद होने की तैयारी, ₹90 करोड़ के घाटे ने बदला पूरा प्लान

रिलायंस रिटेल और 7-Eleven की करीब पांच साल पुरानी साझेदारी अब खत्म होने जा रही है. भारत में चल रहे लगभग 60 स्टोर्स में से ज्यादातर बंद हो सकते हैं. मार्च 2026 तक कंपनी ने 92 करोड़ रूपये का रेवेन्यू कमाया, लेकिन करीब 90 करोड़ रूपये का नेट लॉस दर्ज किया. किराना और Quick Commerce से मुकाबला भारी पड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

रिलायंस रिटेल और दुनिया की बड़ी कन्वीनियंस स्टोर चेन 7-Eleven का भारत में साथ अब खत्म होने जा रहा है. करीब पांच साल पहले शुरू हुई यह साझेदारी उस बिजनेस मॉडल को भारत में बड़ा मुकाम नहीं दिला पाई, जिसकी उम्मीद दोनों कंपनियों ने की थी. अब करीब 60 7-Eleven स्टोर्स में से ज्यादातर को बंद करने की तैयारी है. इस फैसले ने भारत में कन्वीनियंस स्टोर मॉडल के सामने मौजूद चुनौतियों को एक बार फिर सामने ला दिया है.