Reliance के सामने फीका पड़ा भारत का IT सेक्टर! TCS, Infosys समेत टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैप भी मुश्किल से बराबर

रिलायंस का मार्केट कैप अब देश की पांच बड़ी आईटी कंपनियों के कुल स्तर के करीब है. जानिए आईटी क्षेत्र पर दबाव क्यों बढ़ा और वापसी की उम्मीद कहां है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दो साल पहले अकेली TCS की वैल्यू करीब 16.3 लाख करोड़ थी

point

अमेरिका और यूरोप में धीमे खर्च से IT कंपनियों पर दबाव बढ़ा

point

जेनरेटिव AI ने पुराने आईटी सर्विस मॉडल पर सवाल खड़े किए

दो साल पहले तक देश की सबसे कीमती कंपनी बनने की दौड़ में Reliance Industries और TCS सबसे आगे दिखते थे. उस समय अकेले TCS का मार्केट कैप करीब ₹16.3 लाख करोड़ था. अब तस्वीर काफी बदल गई है.अब देश की पांच बड़ी IT कंपनियां, TCS, Infosys, HCL Tech, Wiproऔर Tech Mahindra का कुल मार्केट कैप करीब ₹18 लाख करोड़ है. वहीं अकेले Reliance Industries का मार्केट कैप करीब ₹17.7 लाख करोड़ है. इसका मतलब है कि जिस Reliance Ind को कभी अकेले TCS चुनौती देता था, उसके बराबर पहुंचने के लिए अब 5 बड़ी IT कंपनियों की संयुक्त वैल्यू लग रही है.