Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹12.99 लाख; जानिए क्या है खास
रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन 12.99 लाख की शुरुआती कीमत पर आया है. जानिए तीन वेरिएंट, खास फीचर, लेह डीकल और कंपनी ने इसे किस थीम के साथ पेश किया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तीन वेरिएंट और तीन पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध
फुल LED हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स
Adventure थीम के साथ खास डीकल और एक्सेसरीज दी गईं
Renault India ने Duster Adventure Edition लॉन्च कर दिया है. इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत ₹12.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है. कंपनी ने कहा कि ये एडिशन Duster की उस एडवेंचर पहचान को सामने लाता है, जिसने भारत में इसे अलग जगह दिलाई. राइड, हैंडलिंग और रोज के सफर से आगे लंबी यात्राओं के साथ जुड़ी इसकी छवि को ध्यान में रखकर यह एडिशन पेश किया गया है.
