घरों के पजेशन में हो सकती है देरी! RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, जानिए क्या है वजह?

केंद्र की सलाह के बाद कई रेरा प्रोजेक्ट्स को 4 महीने का अतिरिक्त समय मिल सकता है. इससे घर खरीदारों का पजेशन टल सकता है. जानिए किन प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ाने की सलाह

घर का पजेशन मिलने में हो सकती है देरी

पश्चिम एशिया संकट और सप्लाई चेन बनी वजह

अगर आप अपने फ्लैट या घर के पजेशन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार और लंबा हो सकता है. केंद्र सरकार ने रेरा (RERA) के तहत रजिस्टर्ड कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को बड़ी राहत देते हुए उनकी समयसीमा 4 महीने तक बढ़ाने की सलाह दी है. इसका सीधा असर उन लाखों होमबायर्स पर पड़ सकता है, जो तय समय पर अपने घर की चाबी मिलने की उम्मीद कर रहे थे. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने देशभर की रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटीज (RERA) को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि पात्र प्रोजेक्ट्स को 4 महीने का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है. मंत्रालय का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और उससे प्रभावित सप्लाई चेन ने निर्माण क्षेत्र पर असर डाला है, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.