Gold silver news: रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर किया बड़ा दावा, तो क्या अभी और लुढ़केगा सोना ?
रॉबर्ट कियोसाकी ने माना कि सोने की कीमत पर उनका हालिया अनुमान गलत रहा, फिर भी उन्होंने अगले पांच साल में 35000 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य दोहराया. साथ ही कियोसाकी ने ये अनुमान भी जताया है कि आने वाले दिनों में सोने का भाव क्रैश हो सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कियोसाकी ने कहा- बाजार में ऊपर-नीचे चलना सामान्य बात होती है
कियोसाकी का मानना है कि सही दाम पर खरीद भविष्य में फायदा देती
gold silver price news: मशहूर लेखक और निवेश की सलाह देने वाले रॉबर्ट कियोसाकी ने माना है कि सोने की कीमत को लेकर उनका हालिया अनुमान सही नहीं निकला. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह गलत थे और सोने की कीमत अभी भी गिर रही है. उनकी इस बात के बाद बाजार में नई चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, गलती मानने के बाद भी कियोसाकी ने सोने को लेकर अपना भरोसा नहीं बदला है. उनका कहना है कि अगले करीब पांच साल में सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. इसी वजह से उनके ताजा बयान को आम निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है.