Robert Kiyosaki : सोना, चांदी, बिटकॉइन या बैंक. दौलत बचाने पर कियोसाकी की बड़ी बात.
रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि सिर्फ बचत से दौलत नहीं बनती. जानिए सोना, चांदी, बिटकॉइन, बैंक बचत और निवेश जोखिम पर उनकी पूरी राय क्या है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कियोसाकी ने अमेरिकी कर्ज और बढ़ती करेंसी सप्लाई पर चिंता जताई
उनके मुताबिक 2008 के बाद अमेरिका का कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा
उन्होंने 1965 से चांदी, 1971 से सोना खरीदने की बात कही
2012 से बिटकॉइन और 2022 से इथेरियम में निवेश बताया
रिपोर्ट साफ कहती है, निवेश से पहले लक्ष्य और जोखिम समझना जरूरी
पैसा बचाना अच्छी आदत माना जाता है. बचपन से हमें यही सिखाया जाता है कि कमाई का एक हिस्सा भविष्य के लिए जरूर बचाना चाहिए. लेकिन दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पर्सनल फाइनेंस किताब *Rich Dad Poor Dad* के लेखक और मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी इस सोच से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि अमीर लोग सिर्फ पैसा बचाने पर भरोसा नहीं करते, बल्कि ऐसी एसेट्स में निवेश करते हैं जो समय के साथ उनकी संपत्ति को बढ़ाने का काम करें.
