रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनी: US Debt जल्द पहुंचेगा $40 ट्रिलियन! बोले- कैश नहीं, सोना-चांदी पर भरोसा

रॉबर्ट कियोसाकी ने अमेरिकी कर्ज पर नई चेतावनी दी है. उनका कहना है कि कैश पर टिके रहने के बजाय सोना और खासकर चांदी पर नजर रखना अभी समझदारी हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कियोसाकी का Gold-Silver पर भरोसा

जिम रिकार्ड्स के अनुमान का जिक्र कर सोना और चांदी उछाल बताया

चांदी को बताया बेहतर विकल्प

सोना $10,000 तक पहुंचने का दावा

रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनी: अमेरिका के बढ़ते कर्ज को लेकर मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी राय साझा की और लोगों से सवाल किया कि अगर देश का कर्ज लगातार बढ़ रहा है, तो वे खुद अपनी वित्तीय सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं. कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में अगस्त 2026 में उन्हें चांदी सबसे बेहतर विकल्प नजर आती है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ कैश बचाकर रखना नुकसानदेह साबित हो सकता है.