Rule Change: 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

1 मार्च 2026 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इसमें रसोई गैस की कीमतें, ट्रेन टिकट बुकिंग का नया ऐप, और सिम कार्ड से जुड़े सुरक्षा नियम शामिल हैं. साथ ही, अब UPI से बड़ा पेमेंट करने और बैंक बैलेंस बनाए रखने के तरीकों में भी बदलाव होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rule Change: फरवरी का महीना खत्म होते ही देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. 1 मार्च 2026 से आम आदमी की जेब, रसोई और मोबाइल चलाने के तरीके में बड़े बदलाव दिखने वाले हैं. इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है. गैस सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट, UPI ट्रांजैक्शन और सिम कार्ड तक नए नियम लागू होंगे.