Money doubling formula 72 rule : कितने दिन में 'डबल' हो जाएगा आपका पैसा? बताएगा 'Rule of 72'
Personal Finance: ये सवाल सभी के जेहन में रहता है कि उनका पैसा डबल कैसे होगा. किसी निवेश में पैसे लगाने के बाद यही सोचते हैं. हम यहां निवेशकों के लिए 3 फार्मूला बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
'मेरा पैसा कब दोगुना होगा?' ये सवाल हर निवेशक के मन में रहता है. हर कोई पैसे निवेश कर डबल, ट्रिपल करने के संपने संजोता रहता है. एक निवेश जिसमें कम समय में पैसे डबल (How to double money using 72 rule) होने का दावा किया जाता है उसमें लोग धड़ल्ले से पैसे भी लाग देते हैं. सवाल ये है कि क्या वाकई में आपका पैसा उतने समय में डबल हो जाएगा. ये चेक करने के लिए आप एक फार्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये है 72 का नियम (Rule of 72).