Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया, ऑल टाइम लो के करीब पहुंची भारतीय करेंसी. जानिए गिरावट की सबसे बड़ी वजहें
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.4575 तक फिसलकर ऑल टाइम लो के करीब पहुंच गया. कच्चे तेल की तेजी, विदेशी बिकवाली और शेयर बाजार की कमजोरी से दबाव बढ़ा. पूरी वजहें यहां जानें.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सोमवार को रुपया 12 पैसे टूटकर 96.4575 प्रति डॉलर पर पहुंचा
यह स्तर 21 मई के बाद रुपये का सबसे कमजोर स्तर रहा
मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल के दाम तेज चढ़े
विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, लेकिन शेयर बाजार कमजोरी से दबाव बना
Rupee vs Dollar: भारतीय रुपये पर सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई. सोमवार के शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे कमजोर हो गया और करीब 96.4575 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. यह 21 मई के बाद रुपये का सबसे निचला स्तर है. मई में रुपया 96.96 प्रति डॉलर के ऑल टाइम लो तक पहुंचा था. ऐसे में मौजूदा गिरावट ने एक बार फिर बाजार की चिंता बढ़ा दी है. रुपये में आई इस कमजोरी के पीछे एक नहीं बल्कि कई बड़े कारण हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया है.
