Russia Gold Reserve Crisis: 25 साल बाद रूस धड़ाधड़ बेच रहा सोना… क्या आर्थिक संकट में फंस चुका है पुतिन का देश? जानें इसके पीछे की वजह
Gold Silver Price Update: यूक्रेन युद्ध, पश्चिमी प्रतिबंध और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच रूस अब अपना गोल्ड रिजर्व बेचने पर मजबूर हो गया है. 24 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बीच रूस धड़ाधड़ सोना बाजार में उतार रहा है. इसका असर भारत समेत ग्लोबल गोल्ड मार्केट पर भी दिखने लगा है, जहां सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ देखने को मिल रहा है. इस बीच रूस की अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दुनिया के सबसे बड़े सोना जमा करने वाले देशों में गिना जाने वाला रूस अब अपना सोना बेचने पर मजबूर हो गया है. रूस के गोल्ड रिजर्व में पिछले 24 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और वह धड़ाधड़ अपना सोना बाजार में निकाल रहा है. दूसरी तरफ, अगर भारत की बात करें तो 26 मई को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. इस खबर में हम विस्तार से जानेंगे कि सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट क्यों आई है, रूस अपना सोना क्यों बेच रहा है और इस पूरे घटनाक्रम का आम आदमी के लिए क्या मतलब है.