Gold-Silver Price Alert: रूस का खजाना होने लगा खाली! 22 हजार किलो सोना बेच चुके हैं पुतिन, जानिए आखिर क्या है मजबूरी?
Gold-Silver Price Alert: बजट घाटे और युद्ध के खर्च को पूरा करने के लिए रूस ने 2026 में अब तक 21.8 टन सोना बेच दिया है. जहाँ एक तरफ रूसी सरकार खजाना खाली कर रही है, वहीं दूसरी तरफ चीन रूस से सोना खरीदने में सबसे आगे है.
ADVERTISEMENT

आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है सोने-चांदी का भाव.
Gold-Silver Price Alert: दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है. जिस देश ने पिछले दो दशकों तक पागलों की तरह सोना खरीदा और अपने खजाने को भरा, आज वही देश अपना सोना बेचने पर मजबूर है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत से अब तक रूस के केंद्रीय बैंक ने करीब 21.8 टन (लगभग 22,000 किलो) सोना बेच दिया है.