सोलर शेयर में 23% तेजी की उम्मीद, Motilal Oswal की Buy रेटिंग बरकरार

सात्विक ग्रीन एनर्जी पर मोतीलाल ओसवाल ने 508 रुपये का लक्ष्य दोहराया. 9700 करोड़ की ऑर्डर बुक और बढ़ती सेल क्षमता से आगे कमाई मजबूत रहने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Motilal Oswal ने दी Buy रेटिंग

₹508 का टारगेट, 23% तक अपसाइड

ऑर्डर बुक 9,700 करोड़ रुपये के पार

SECI से मिला ₹1,041 करोड़ का ऑर्डर

सेल मैन्युफैक्चरिंग से मार्जिन बढ़ने की उम्मीद

भारत में सोलर एनर्जी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसका फायदा सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को भी मिल रहा है. इसी सेक्टर की कंपनी Saatvik Green Energy एक बार फिर चर्चा में है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कंपनी के शेयर पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है और ₹508 का टारगेट दिया है. 21 सितंबर को शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर ₹432.60 तक पहुंचा. ₹508 के टारगेट के मुकाबले मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी की संभावित बढ़त बनती है.