SBI ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, 1 अक्टूबर से बदलेंगे कैश विड्रॉल चार्ज, जानिए पूरी खबर!
एसबीआई 1 अक्टूबर 2026 से बीएसबीडी अकाउंट में महीने की चार मुफ्त कैश निकासी के बाद हर बार 15 रुपये और जीएसटी लेगा. डिजिटल ट्रांसफर पहले जैसे मुफ्त रहेंगे.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
फ्री निकासी की गिनती में ब्रांच, एटीएम और माइक्रो एटीएम शामिल होंगे
एईपीएस और कैश एट पीओएस से निकासी भी इसी सीमा में आएगी
यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसे ट्रांसफर पहले की तरह मुफ्त रहेंगे
SBI Bank News : State Bank of India यानी SBI ने अपने Basic Savings Bank Deposit Account यानी BSBD अकाउंट से जुड़े कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, नए सर्विस चार्ज 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो BSBD अकाउंट से बार-बार कैश निकालते हैं.
