SBI Magnum SIF का नया फंड लॉन्च, 'Magnum Equity Ex-Top 100 Long Short Fund' में मिलेगा मिड और स्मॉल-कैप का फायदा
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने मैग्नम एसआईएफ के तहत नया फंड पेश किया है. यह टॉप 100 से बाहर के शेयरों पर फोकस करेगा. एनएफओ 7 से 20 अगस्त तक खुला रहेगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
फंड का बड़ा हिस्सा टॉप 100 से बाहर के शेयरों में रहेगा
नए निवेशकों के लिए न्यूनतम रकम 10 लाख रुपये रखी गई
तीन महीने के भीतर निकासी या स्विच पर 1 फीसदी शुल्क लगेगा
देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI Mutual Fund ने अपने Specialized Investment Fund (SIF) प्लेटफॉर्म के तहत Magnum Equity Ex-Top 100 Long Short Fund लॉन्च किया है. ये एक ओपन-एंडेड निवेश रणनीति है, जिसका फोकस बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-100 कंपनियों से बाहर की कंपनियों में निवेश पर रहेगा. साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव से जोखिम कम करने के लिए डेरिवेटिव्स के जरिए सीमित शॉर्ट पोजिशन भी ली जा सकेगी.
