NSE IPO से पहले SBI का बड़ा फैसला! 1% तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी
एसबीआई समूह एनएसई के प्रस्तावित आईपीओ में करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है. साथ ही बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो जल्द 10 लाख करोड़ रुपये पार कर सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
SBI और उसकी इकाई NSE IPO में हिस्सेदारी घटा सकते हैं
बैंक की अपनी बिक्री करीब 0.65 फीसदी रहने का अनुमान है
SBI Capital Markets करीब 0.35 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India यानी SBI को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं. एक तरफ बैंक और उसकी subsidiary SBI Capital Markets, National Stock Exchange यानी NSE के प्रस्तावित IPO में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने की तैयारी कर रहे हैं. दूसरी तरफ SBI का Home Loan Portfolio जल्द ही ₹10 लाख करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर सकता है. बैंक के Chairman C S Setty ने इन दोनों मुद्दों पर जानकारी दी है.
