SBI Q1 Results: उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद शेयर में तेजी, लेकिन इस एक जोखिम पर रहेगी बाजार की नजर

एसबीआई के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे. मुनाफा, ब्याज से कमाई और लोन बढ़े हैं, लेकिन स्लिपेज भी ऊपर है. जानें अभी निवेशकों को क्या देखना चाहिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 21,121 करोड़ रुपये रहा

ब्याज से कमाई 15 फीसदी बढ़ी और 46,992 करोड़ रुपये पहुंची

कुल कारोबार 110 लाख करोड़ पार गया, जमा 60 लाख करोड़ ऊपर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं. बैंक का मुनाफा और ब्याज से होने वाली कमाई (NII) बाजार के अनुमान से बेहतर रही, जिसके बाद शुक्रवार को SBI के शेयर में तेजी देखने को मिली. हालांकि, मजबूत नतीजों के बीच कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिन पर आने वाले समय में निवेशकों की नजर रहेगी.