SEBI Alert: सोशल मीडिया पर लाइव ट्रेडिंग टिप्स से रहें सावधान, निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी

सेबी ने निवेशकों को सोशल मीडिया पर मिलने वाली लाइव ट्रेडिंग टिप्स और तुरंत खरीद बिक्री सलाह से सतर्क रहने को कहा है. सलाह लेने से पहले पंजीकरण जरूर जांचें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

SEBI ने सोशल मीडिया पर लाइव ट्रेडिंग टिप्स को लेकर निवेशकों को किया अलर्ट

लाइव ट्रेडिंग और चैट में मिलने वाले खरीद-बिक्री संकेतों पर भरोसा न करें

बिना SEBI पंजीकरण वाली निवेश सलाह से बचने की अपील

SEBI Alert: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों के लिए बाजार नियामक SEBI ने एक अहम चेतावनी जारी की है. नियामक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलने वाले लाइव ट्रेडिंग सेशन और रियल-टाइम शेयर बाजार की टिप्स को लेकर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आज के समय में YouTube, Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग लाइव ट्रेडिंग करते हैं. इन सेशन में बाजार की मौजूदा चाल के आधार पर निवेशकों को बताया जाता है कि किस समय ट्रेड लेना चाहिए, कब किसी पोजीशन से बाहर निकलना चाहिए और बाजार किस स्तर तक जा सकता है. SEBI की चिंता ऐसे ही लाइव सेशन को लेकर है, जहां बाजार की जानकारी देने के नाम पर निवेशकों को सीधे ट्रेडिंग संबंधी सलाह दी जा रही हो. नियामक के मुताबिक, कुछ मामलों में ऐसी गतिविधियां बिना पंजीकरण वाली निवेश सलाह सेवाओं से जुड़ी हो सकती हैं.