सेबी ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर लगाया 1 साल का बैन, लिया सख्त एक्शन, जान लीजिए पूरा मामला
सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट की जमीन के कागज, निजी कर्ज और निवेशक जानकारी में गड़बड़ी मानते हुए सुभाष चंद्र और पुनीत गोयनका पर 1 साल का बाजार बैन लगाया.
ADVERTISEMENT

sebi
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मामला 2016 में 726 करोड़ रुपये के कर्ज से शुरू हुआ
2018 में कर्जदाता ने अतिरिक्त सुरक्षा मांगी, तब जमीन कागज दिए
सेबी को इस कदम की वैध मंजूरी का रिकॉर्ड नहीं मिला
सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट के पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्रा और कंपनी के पूर्व एमडी-सीईओ पुनीत गोयनका पर 1 साल का बाजार बैन लगाया है. दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है. यह कार्रवाई कंपनी की जमीन से जुड़े दस्तावेज़, कर्ज और निवेशकों को दी गई जानकारी के मामले में हुई है.
