SEBI के CAS बदलाव के बाद BSE पर बड़ा सवाल, Jefferies ने दी चेतावनी
सेबी के सीएएस बदलाव से एक्सपायरी डे की हलचल घट सकती है. फिर भी जेफरीज ने बीएसई पर अंडरपरफॉर्म रखा और ग्रो को निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सेबी ने सेटलमेंट भाव तय करने के लिए दो नए तरीके सुझाए
सीएएस विंडो में लिक्विडिटी बढ़ाने को आइसबर्ग ऑर्डर ट्रांसफर प्रस्तावित है
अगस्त में ऑप्शंस कारोबार और ऑर्डर गतिविधि पर दबाव दिखा
SEBI के Closing Auction Session यानी CAS में प्रस्तावित बदलावों से एक्सपायरी डे पर बाजार में दिखने वाली तेज उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता कम हो सकती है. Jefferies का मानना है कि नए प्रस्ताव एक्सचेंज और ब्रोकिंग कंपनियों के लिए राहत लेकर आ सकते हैं. हालांकि, इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउस BSE के शेयर को लेकर अभी भी सकारात्मक नहीं है. Jefferies ने BSE पर अपनी 'Underperform' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 2,940 रूपये का टारगेट प्राइस दिया है. यह BSE के पिछले बंद भाव 3,384 रूपये से 13 फीसदी से ज्यादा की संभावित गिरावट की ओर इशारा करता है. दूसरी तरफ, Jefferies को Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में ज्यादा संभावनाएं नजर आ रही हैं. ब्रोकरेज ने इसमें 'Buy' रेटिंग दी है और 240 रूपये का टारगेट प्राइस रखा है.
