क्या सेंसेक्स 1 लाख छू सकता है, Morgan Stanley ने 25 फीसदी संभावना जताई
मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि अगले 12 महीनों में सेंसेक्स 1 लाख तक जा सकता है. जानिए 89,000 के मुख्य लक्ष्य, पसंदीदा सेक्टर और बड़े जोखिम.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
निजी निवेश और नीतिगत स्थिरता बाजार के लिए मजबूत आधार
अगले 5 साल में निवेश का GDP में हिस्सा 37.5% तक पहुंच सकता है
कंपनियों की कमाई में वित्त वर्ष 2029 तक तेज बढ़त दिख रही
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच वैश्विक ब्रोकरेज Morgan Stanley ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा अनुमान जताया है. ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 12 महीनों में सेंसेक्स के 1 लाख अंक तक पहुंचने की 25% संभावना है. हालांकि, उसका बेस केस इससे थोड़ा संयमित है.
