शुक्रवार को फिर बाजार में भूचाल, Sensex 700 अंक टूटा; Crude Oil बढ़ा रहा टेंशन !
सेंसेक्स और निफ्टी पर महंगे तेल, मिडिल ईस्ट तनाव, ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और एफआईआई बिकवाली का दबाव है. आगे 23,300 पर निफ्टी की चाल निवेशकों के लिए अहम रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
NSE पर 2,269 शेयर गिरे, जबकि सिर्फ 749 शेयर चढ़े
मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी करीब 1.1 फीसदी नीचे कारोबार करते दिखे
16 में 15 सेक्टर लाल रहे, रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की शुरुआत एक बार फिर जोरदार बिकवाली के साथ हुई. Sensex खुलते ही करीब 700 अंक तक टूट गया, जबकि Nifty 23,250 के नीचे फिसल गया. यानी बाजार में लगातार तीसरे दिन की कमजोरी के बाद अब दबाव और बढ़ता दिख रहा है.
