Stock Market Today: Sensex 500 अंक टूटा, Nifty 24,250 के नीचे, Crude Oil ने बढ़ाई चिंता
सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही. कच्चा तेल 89 डॉलर के पास टिके रहने, रुपये में गिरावट और बढ़ते वीआईएक्स ने बाजार की चिंता बढ़ाई. आगे के अहम स्तर जानिए.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ब्रेंट कच्चा तेल करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा
महंगा तेल भारत का आयात बिल, महंगाई और लागत बढ़ा सकता
इंडिया वीआईएक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 11.69 के पास पहुंचा
भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ की. पिछले सप्ताह की सुस्त चाल के बाद नए हफ्ते में भी निवेशकों का भरोसा पूरी तरह लौटता नहीं दिखा. ईरान युद्ध को लेकर जल्द समाधान की उम्मीद कमजोर पड़ने से कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिसका असर भारतीय बाजार की धारणा पर भी पड़ा.
