Share Market Fall: RBI के एक फैसले से बाज़ार की बढ़ी टेंशन, Sensex 450 अंक टूटा, Nifty 24,600 के नीचे
शुक्रवार को शेयर बाजार पर महंगे कच्चे तेल, आरबीआई के एनबीएफसी मसौदे और कमजोर विदेशी संकेतों का दबाव दिखा. जानिए निफ्टी के अहम स्तर और आगे की चाल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ब्रेंट क्रूड तीसरे दिन चढ़ा, आयात बिल और महंगाई चिंता बढ़ी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रुकावट के डर ने निवेशकों की बेचैनी बढ़ाई
आरबीआई के मसौदे से एनबीएफसी कंपनियों की कर्ज बढ़ोतरी पर असर आशंका
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेज बिकवाली देखने को मिली. Sensex 450 अंक से ज्यादा फिसलकर 78,511 के आसपास आ गया, जबकि Nifty भी 24,600 के नीचे कारोबार करता नजर आया. बाजार में कमजोरी की वजह सिर्फ मुनाफावसूली नहीं है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, बैंकिंग और NBFC शेयरों में दबाव, कमजोर ग्लोबल संकेत और बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला है.
