Share Market Crash: IT और Pharma शेयरों में भारी बिकवाली, 600 अंक से ज्यादा टूटा Sensex. जानिए बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजह
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव, आईटी-फार्मा बिकवाली और बैंकिंग दबाव से बाजार टूटा. सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 के करीब आया, जानें गिरावट की 3 वजह.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सुबह कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा
पिछले सत्र में दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए
अमेरिका के ताजा हमलों से निवेशकों का भरोसा और कमजोर हुआ
बाजार की शुरुआत ही रही कमजोर.
IT और Pharma शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
सप्ताह की एक्सपायरी से ठीक पहले घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों का मूड पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. कारोबार की शुरुआत लाल निशान में हुई और शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट गया. वहीं निफ्टी 50 भी तेजी से फिसलकर 24,000 के करीब पहुंच गया. बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. इससे साफ संकेत मिला कि बिकवाली केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में कमजोरी का माहौल बना. एक कारोबारी दिन पहले भी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 238.41 अंकों की गिरावट के साथ 77,470.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 भी 50.80 अंक टूटकर 24,187.70 के स्तर पर पहुंच गया था. अगले कारोबारी दिन इसी कमजोर रुख ने और तेज गिरावट का रूप ले लिया.
